होली के त्योहार को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
•आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार- सीओ राजेश चतुर्वेदी चतुर्वेदी,
होली में हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई- थाना प्रभारी।
देवरिया बरहज: स्थानीय थाना पर होली त्यौहार को शांति पूर्वक मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षताक्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने किया जिसमें नगर के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ किया क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ सभी लोग त्यौहार मनाए। अगर त्यौहार में किसी प्रकार से बाधा उत्पन्न होती है। तो विघ्न उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
थाना अध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने कहाकि बुधवार के दिन होली है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी दशा में मदिरा सेवन न करें मदिरा सेवन करने वाले लोग अपने घरों में ही रहें यदि किसी प्रकार का हुड़दंग होता है या कोई व्यक्ति कानून को अपने हाथ मे लेने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
इस अवसर पर मुरारी अग्रवाल,सत्येंद्र यादव प्रधान, विकास मद्धेशिया, दीपू सिंह, गोविंद जायसवाल , धर्मवीर सिंह पप्पू आदि लोग मौजूद रहे।
























































Leave a comment