Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, जेवरात लूट कर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

आजमगढ़।मेहनगर थाना क्षेत्र के बिषहम मिर्जापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया और कीमती जेवरात लूटकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 10:30 बजे  कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाश महिला के घर में जबरन घुस आए। उन्होंने महिला को बंधक बनाने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शोर मचाने पर बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश महिला के गले की चैन, हाथ का कंगन और अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान लूटकर मौके से फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh