ऊर्फी जावेद की लोकप्रियता का राज,कपड़े देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने
बॉलीवुड : बिग बॉस ओटीटी से लोकप्रियता बटोरने वाली उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से आए दिन चर्चा में रहती हैं. वह टीवी के कई सीरियलों में भी काम कर चुकी हैं. बिग बॉस से ऊर्फी जावेद को काफी लोकप्रियता मिली. लेकिन वह कुछ ही हफ्तों में घर से बाहर आ गई थी. ऊर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो जाते हैं. वह अपने फैशन सेंस की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं.कई बार उन्हें अपने कपड़ों की वजह से लोगों की आलोचना का शिकार भी होना पड़ता है. लेकिन उर्फी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्फी की संपत्ति लगभग 170 करोड़ रुपए है. हर महीने वह 2 से 5 मिलियन डॉलर तक कमा लेती हैं. वह मॉडलिंग और विज्ञापनों के जरिए कमाई करती हैं. उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए भी अच्छी खासी रकम वसूलती हैं. उनका मुंबई में खुद का घर है और उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं.
ऊर्फी जावेद बेपनाह, डायन, जीजी मां, दुर्गा, सात फेरों की हेराफेरी, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की जैसे कई टीवी सीरियलों का हिस्सा भी रह चुकी हैंं. वह लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीती हैं और कॉन्ट्रोवर्सी भी क्रिएट करती रहती हैं.


























































Leave a comment