बॉलीवुड की सच्चाई, नरगिस फाखरी ने बताई " रात गुजारने के बाद ही देते है फिल्मो में काम"
बालीबुड स्टार : इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी रातों-रात सुपरस्टार बन गईं थीं. इस फिल्म में वह जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में नजर आईं थीं. हालांकि वह ज्यादा लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में नहीं टिक पाईं और आज वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आती हैं.
अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने हाल ही में एक न्यूज़ पोर्टल से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने नैतिक चीजों के लिए बाउंड्री सेट कर रखी है. अभिनेत्री के मुताबिक उनको फेम की भूख नहीं है और वो काम के बदले कोई भी कंप्रोमाइज नहीं कर सकती, जैसे ने”क्ड पोज देना या फिर डायरेक्टर के साथ सोना.
अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट गवां दिए, क्योंकि उन्होंने डायरेक्टर की शर्तें नहीं मानी. उनका कहना है कि कई बार उनको डायरेक्टर के साथ सोने का ऑफर मिला. लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी बाउंड्री को पार नहीं किया. वह ऐसी जगह रहने की कोशिश कर रही हैं, जहां उनके हाई स्टैंडर्ड्स और बाउंड्रीज हों.
आगे नरगिस ने कहा कि वह अपने काम को बहुत सीरियस ले लेती हैं और उसके प्रति काफी ईमानदार भी हैं. उन्होंने बॉलीवुड में इसीलिए एंट्री ली क्योंकि कोई से”क्स सींस नहीं थे. मॉडलिंग में उनको टॉपलेस शॉट्स या ऐड में नेकेड होने के लिए कहा जाता था. लेकिन उनको यह बिल्कुल भी पसंद नहीं था. वह बहुत ही अनकंफर्टेबल फील करती थी.
नरगिस फाखरी अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बताती है कि मॉडलिंग के दिनों में एक ए”डल्ट मैगजीन का कॉलेज एडिशन था. मुझे एक एजेंट ने बताया कि लड़कियों की जरूरत है, क्या तुम काम करना चाहोगी. उस समय वह मैगजीन काफी फेमस थी और उसके बदले में काफी अच्छी रकम भी मिल रही थी. हालांकि मुझे यह पसंद नहीं था. इसलिए मैंने ऑफर ठुकरा दिया.
नरगिस फाखरी के पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों Justin Santos के साथ रिलेशनशिप में हैं. सिल्वर स्क्रीन से दूर रहकर वह खुशी से जिंदगी जी रही है.


















































Leave a comment