International News / अंतराष्ट्रीय ख़बरे
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पटरी से उतरे ट्रेन के 4 डिब्बे, 1 की मौत
देश दुनिया।पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। पेशावर से कराची जा रही एक ट्रेन के चार डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
लोधरान रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा लोधरान रेलवे स्टेशन के पास हुआ। हादसे के बाद तुरंत बचाव दल मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त डिब्बों से 19 घायल यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
























































Leave a comment