International News / अंतराष्ट्रीय ख़बरे

पाकिस्तान की बर्बादी तय, खुद के पाले आतंकियों का आतंक से तबाही के तरफ, पिकनिक मनाने गए दोस्तो पर किया हमला, सात की मौत

पाकिस्तान खुद बरबादी की तरफ बढ़ता जा रहा है। आतंकी पालने वाला देश अब खुद आतंक का शिकार हो रहा है। रविवार को पाकिस्तान में फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिकनिक से लौट रहे दोस्तों के एक समूह पर अज्ञात बंदूकधारियों आतंकियों हमला कर दिया। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई और एक अन्य शख्स घायल हो गया है।
किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कोहाट जिले के उपनगरीय इलाके रेगी शिनो खेल में हुआ है।

पुलिस ने बताया कि लोग टांडा बांध से अपने पैतृक गांव खरा घारी मुहम्मद जई लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

66

पुलिस की सहायता से बचाव दल के अधिकारियों ने शवों और घायलों को कोहाट जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्ति को बाद में विशेष उपचार के लिए पेशावर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी मृतक दोस्त थे और वह पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए है। हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

अधिकारियों ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

अधिकारियों ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हत्याओं के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

आतंकी अर्द्धसैनिक बल पर भी कर चुके है हमला

बता दें कि, हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने अर्द्धसैनिक बल के चार जवानों की हत्या कर दी थी। हमलावरों ने करक जिले के अमन कोट तोई इलाके में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के एक वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें जवान मारे गए थे।

खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। हाल ही में अज्ञात बंदूकधारियों ने फ्रंटियर कॉर्म्स के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया था। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी जबकि एक अन्य घायल हो गया था। यह हमला बन्नू जिले में हुआ था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh