अंतरिक्ष से लौटे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला , कैलिफोर्निया तट पर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में अपना ऐतिहासिक एक्सिओम मिशन-4 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और उनकी पृथ्वी पर वापसी हो गई है। लगभग 23 घंटे की यात्रा के बाद, उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आज कैलिफोर्निया के तट पर सुरक्षित लैंड कर गया। धरती पर वापसी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा, मैं पूरे देश के साथ शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं।
शुभांशु ने इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष में करीब 18 दिन का समय बिताया और इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रयोग भी किए। आपको बता दें कि शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर गए थे। उनकी यह सफल वापसी पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।


















































Leave a comment