International News / अंतराष्ट्रीय ख़बरे
कश्मीर से बड़ी खबर ;नापाक पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत,भारत के कई शहरों में हमला करने की नाकाम कोशिश, भारतीय सेना हाई अलर्ट
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है. अखनूर में अचानक लोगों को हवाई खतरे वाले सायरन की आवाज सुनाई देने लगी. इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि कोई बड़ा होने वाला है. बता दें कि पिछले कई दिनों से पाकिस्तान एलओसी पर लगातार गोलाबारी कर रहा है. उसने भारत के कई शहरों में हमला करने की नाकाम कोशिश भी की है. इससे सेना अलर्ट मोड पर है. इस बीच पाकिस्तान ने जम्मू पर पाकिस्तान ने जम्मू को लुटरिंग म्यूनिशन (घूमने वाले विस्फोटक हथियार) से निशाना बनाया है. इसके जवाब में भारतीय वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय हो गई है और एयर डिफेंस गन से जवाबी कार्रवाई की जा रही है.


















































Leave a comment