America:रूस में रह रहे अमेरिका नागरिकों को देश छोड़ने का मिला फरमान
America issued a decree to leave Russia: रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल से ऊपर हो गया है, लेकिन युद्ध पर रोक लगने का नाम नहीं ले रहा है। रूस रोजाना यूक्रेन पर हमला कर रहा है। इस बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को रूस छोड़ने का फरमान दिया है। कहा जा रहा है कि रूस की कानून प्रवर्तन एजेंसियां अमेरिकी नागरिकों की गिरफ्तारी या उत्पीड़न कर सकती हैं।
रूस छोड़ने का अमेरिका ने जारी किया फरमान
दरअसल अमेरिका ने रूस में रह रहे अपने नागरिकों को जल्द देश को छेड़ने की बात कही है। इस पर अमेरिकी दूतावास का कहना है कि 'रूस में रह रहे या घूमने आए अमेरिकी नागरिक तुरंत देश छोड़ दें। गलत तरीके से हिरासत में लिए जाने के जोखिम के कारण अधिक सावधानी बरतें। साथ ही फरमान में कहा गया है कि रूस का दौरा न करें।
पहले भी छोड़ने की बात कह चुका है अमेरिका
बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका ने अपने नागरिकों को रूस छोड़ने को कहा था। जब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आंशिक लामबंदी का आदेश दिया था। एम्बेसी ने कहा, 'रूसी सुरक्षा सेवाओं ने फर्जी आरोप लगाकर अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनको हिरासत में रखा गया और उत्पीड़न भी किया गया। न तो उनके साथ पारदर्शी बर्ताव किया गया और बिना ठोस सबूत पेश किए उनको दोषी ठहरा दिया गया।
एम्बेसी ने कहा, 'रूसी अधिकारियों ने मनमाने ढंग से अमेरिकी नागरिक धार्मिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ स्थानीय कानूनों को लागू किया है और धार्मिक गतिविधियों में लगे अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ संदिग्ध आपराधिक जांच शुरू की है। बता दे कि बीते दिनों यूक्रेन के एक बड़े अधिकारी ने कहा था कि रूसी सेना ने एक हफ्ते में पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र में हमले तेज कर दिए हैं।






















































Leave a comment