Latest News / ताज़ातरीन खबरें
नही रहें असम के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई
असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई का सोमवार शाम को निधन हो गया. यह सूचना असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी. गोगोई 86 वर्ष के थे. वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. उनकी स्थिति पहले से ही नाजुक चल रही थी.
तरुण गोगोई साल 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री थे. इसके अलावा वह 6 बार लोकसभा सांसद भी रहे थे. तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई वर्तमान में कांग्रेस सांसद हैं. गोगोई की तबियत और खराब होने की खबर मिलने के बाद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल अपना कार्यक्रम रद्द कर डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी लौट गए. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.






















































Leave a comment