Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: ड्यूटी में लापरवाही पर SSP डॉ. अनिल कुमार का बड़ा एक्शन, SI और आरक्षी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

आजमगढ़। पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले एक उपनिरीक्षक और एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के भी आदेश जारी किए गए हैं।

 

एसएसपी द्वारा की गई समीक्षा में पाया गया कि थाना सरायमीर में तैनात उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव एवं आरक्षी विकास कुमार यादव अपने हल्का एवं बीट क्षेत्र में नियमित भ्रमण, गश्त और निगरानी की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे थे। साथ ही क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर प्रभावी अंकुश लगाने और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने में भी लापरवाही सामने आई।

 

हेरोइन बरामदगी के बाद हुई कार्रवाई

 

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को बीनापारा पुलिया के पास वीरु सोनकर को 50 पुड़िया अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित हल्का प्रभारी और बीट आरक्षी ने समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई।

 

SSP का स्पष्ट संदेश

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh


अवैध असल दिखाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार देवरिया। बनकटा पुलिस ने अवैध असलहा दिखाकर लुट की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, 3650 रुपये नकद, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव निवासी धनौती थाना भाटपार रानी तथा संजय कुमार और विशाल कुमार भारती निवासी सरया टोला छरौछा थाना खामपार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया। तलाशी में राजन के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस व 1150 रुपये, संजय के पास से 1020 रुपये व रियलमी मोबाइल तथा विशाल के पास से 1480 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त की शाम इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे पवन कुमार को भड़सर पुल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अवैध असलहा दिखाकर नकदी और मोबाइल छीन लिया था। मामले में 24 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।