मानव जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक - प्रोफेसर एच डी भारती
•पीडीए पौधरोपण कार्यक्रम के अंतिम दिन कई जगह हुआ पौधरोपण
देवरिया।सलेमपुर,सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे पीडीए पौधरोपण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतिम दिन विधानसभा क्षेत्र के मुसैला, चेरो, चकरा गोसाईं, बगहा अम्बेडकर पार्क,, पिपरा बांध कब्रिस्तान सहित कई स्थानों पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर एच डी भारती के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए प्रोफेसर एच डी भारती ने कहा कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है।समाजवादी पार्टी ने अपने सरकार में हमेशा ही पर्यावरण संरक्षण के लिए हर उपाय किये थे। आज उसी अभियान को और गति देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूरे सप्ताह यह पौधरोपण अभियान पूरे प्रदेश में चलाया गया था। इस अभियान में हर बूथ ,विद्यालय प्रांगण, सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया गया है। आज भाजपा की सरकार को आमजन की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है।यह लोग केवल जाति और धर्म की बात कर समाज को बांटना चाहते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी उनके मंसूबो को सफल नहीं होने देगी। इस अभियान में सेक्टर प्रभारी सुबाष यादव, हरेराम शर्मा, बूथ अध्यक्ष प्रमोद गौंड़, जगदम्बा यादव, रईस, अप्पू, मैनुद्दीन, सादिक, बिकाऊ प्रसाद, मोहम्मद असरफ मंसूरी, सरफुद्दीन मंसूरी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

























































Leave a comment