Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दाहिने हाथ में फैक्चर बाएं हाथ पर चढ़ा दिया प्लास्टर, मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही का आरोप

देवरिया।जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर गंभीर लापरवाही के आरोपों में गिर गया है इस बार मामला एक मासूम बच्ची के इलाज से जुड़ा है जिसमें अस्पताल की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के भुजौली कॉलोनी में अपने मायके में आई एक महिला की 6 वर्षीय पुत्री के दाहिने हाथ में चोट लग गई थी परिजन तत्काल बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
परिजनों का आरोप है कि जांच के बाद दाहिने हाथ में डॉक्टरों द्वारा फैक्चर होने की बात बताई गई लेकिन हैरानी की बात यह रही की इलाज के दौरान बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया गया जब परिजनों को इस गंभीर गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने अस्पताल में जाकर नाराजगी जताई और मेडिकल कॉलेज ‌प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कर दोषी के खिलाफ पारी कार्रवाई करने की मांग की। 
इस घटना ने मेडिकल कॉलेज की कार्यशैली और मरीजों के इलाज में बढ़ती जा रही लापरवाही को उजगार कर दिया है सवाल यह उठता है कि जब एक मासूम बच्ची के साथ ऐसी चुक हो सकती है तो आम मरीज कितने सुरक्षित हैं अब देखना होगा की जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या दूसरी डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही होती है या यह भी मामला अन्य मामलों की तरह से ठंडा बस्ती में चला जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh