Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीएम ने परखी ग्राम सचिवालय की व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

जौनपुरजनपद मे जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मड़ियाहूं क्षेत्र के पाली ग्राम पहुंचकर ग्राम सचिवालय और अमृत वाटिका का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। 

जौनपुर के पाली ग्राम में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा ग्राम सचिवालय एवं अमृत वाटिका का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम सचिवालय में संचालित जनसेवा कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान ग्राम सचिवालय में सेल्फ एन्यूमरेशन और फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य संचालित पाया गया। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि यहां आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, केवाईसी समेत अन्य जनहित से जुड़े कार्य सुचारू रूप से किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने अमृत वाटिका पहुंचकर आम के पौधे का पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि सभी जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh