स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 26 एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
देवरिया।स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 26 एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन बाबा राघव दास सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कार्य मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने कहा कि महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय के प्रांगण को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखें पर्यावरण संवर्धन के लिए केवल पौधे ही ना लगे बल्कि उनकी सेवा एवं उसकी सुरक्षा भी करें और जब विद्यालय से निकले तो अपने जूनियर छात्र-छात्राओं को भी सेवा के लिए प्रेरित करें ।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मार्ग में उत्पन्न की गई बाधाओ ने हम सभी नारियों के हृदय में गहरे छोभ एवं आक्रोश भर दिया यह देखना अत्यंत पीड़ा दायक है की आधी आबादी में इस राष्ट्र के निर्माण में अपना सर्वस्व अर्पण किया है उन्हें उनके संवैधानिक अधिकार से दूर रखने के लिए इंडिया गठबंधन के सांसद एकजुट होकर एक नकारात्मक और संकरण मानसिकता का परिचय दिया है यह अधिनियम केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं बल्कि देश के करोड़ों माताओ, बहनों, और बेटियों के उन सपनों को पंख देने की कोशिश थी जो दशकों से अपनी राजनीति में अपनी जगह तलाश रही है जहां भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को नीति निर्माण की मेज पर सम्मान बैठने की इच्छा शक्ति दिखाई वहीं विपक्षी दलों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस पावन प्रयास पर प्रहार कर देश की समावेशी लोकतंत्र की आत्मा को आहत किया है हम सभी इस बात का शपथ लेते हैं कि विपक्ष के इस छलावे और उनकी महिला विरोधी सोच को हम घर-घर तक हर चौखट पहुंचाएंगे हमारी प्रतिबद्धता केवल शब्दों तक सीमित नहीं है एक यह पवित्र संघर्ष है हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक भारत की नारी शक्ति को राष्ट्र की गौरवशाली भविष्य को बढ़ाने में उनका उचित न्याय संगत और सम्मान जनक अधिकार नहीं मिल जाता।
कार्यक्रम को प्रोफेसर दर्शना श्रीवास्तव राजनीति विज्ञान विभाग ने संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने की।
इस अवसर पर डॉ विनीत पांडे ,डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ अवधेश यादव, डॉ विवेकानंद पांडे, डॉ मंजू यादव, कार्यालय अधीक्षक मनीष श्रीवास्तव, राजीव पांडे, विनय कुमार मिश्रा, प्रदीप शुक्ल सहित महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं काफी संख्या में उपस्थित रहे।
























































Leave a comment