जनपद के देवरही माता मंदिर में नवरात्रि कार्यक्रम को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण
देवरिया।चैत्र नवरात्रि के पुनीत अवसर पर 23 मार्च दिन सोमवार को सायं काल 6:30 बजे से आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर देवरही माता मंदिर परिसर में तैयारी जोरों पर चल रही है कार्यक्रम की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम श्रुति शर्मा नगर पालिका आयोग संजय तिवारी सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी सदर कोतवाल राकेश राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे अधिकारियों ने मंदिर परिसर सुरक्षा व्यवस्था साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल की तैयारी का बारीकी से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देवरिया की विरासत पर आधारित लेजर शो तथा आकर्षक झांकियां शामिल रहेगी जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी यह कार्यक्रम भव्य दिव्य और नव्य तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा जिला प्रशासन की ओर से जनपद वासियों को सब परिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित भी किया गया।
























































Leave a comment