नरफोरा गांव की छठ पूजा में शामिल हुए ख़ास...
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के नरफोरा गांव निवासी बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ डॉक्टर राकेश सिंह छठ पूजा में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंचे। उनकी मां बसंती सिंह उम्र 74 वर्ष पत्नी चंद्रभान सिंह के द्वारा लगभग 50वर्षों से लगातार डाला छठ का व्रत रखती है इनका मायका मऊ जिले के चिरैयाकोट के सरैया गांव में है उन्होंने बताया कि पुत्र की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखा जाता है मेरे द्वारा 50 वर्ष से अधिक हो गया यह व्रत रखते हुए मुझे देख कर के ही मेरे आस-पास के गांव की महिलाओं ने छठ मां का व्रत रखना शुरू किया है छठ माता की कृपा से परिवार में धन- धान्य और समृद्धि में काफी वृद्धि हुई है छठ माता की कृपा से मेरा बड़ा बेटा बेसिक शिक्षा अधिकारी बन गया व छोटा बेटा देवरिया जिले में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत है बहू ग्राम प्रधान है छठ में मेरे दोनों बेटे डॉ राकेश सिंह अपनी पत्नी प्रियंका सिंह के साथ व धर्मेंद्र प्रताप सिंह पत्नी पूनम सिंह बच्चे सहित छठ व्रत में शामिल होते हैं छठ मां की कृपा से मेरा पूरा परिवार स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है मुझसे ही प्रेरित होकर के मेरी दोनों बहुएं और बेटियां भी यह व्रत रखती हैं छठ मां के व्रत में मेरा पूरा परिवार एकत्रित होता है हम लोग इस पर्व का बड़ा ही आनंद लेते हैं। इतना ही नहीं छठ पूजा इस गांव और क्षेत्र में पहले डॉ राकेश सिंह की माता जी रहती थी लेकिन अब गांव की लगभग दो दर्जन से अधिक महिलाएं छठ पूजा और व्रत रखती है। छठ का व्रत पुत्र की दीर्घायु के लिए रखते है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि बलिया और बिहार से हमारा पुराना नाता है यह त्यौहार मूल रूप से बिहार का है लेकिन अब उत्तर प्रदेश में भी तेजी से फैल रहा है हम लोगों की काफी रिश्तेदारी बलिया गाजीपुर और मऊ जनपद में होने के कारण हमारे परिवार में जो भी बहू बेटियां हैं वह छठ पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाती है मैं भी इस व्रत को पूरी निष्ठा के साथ मानता हूं बचपन से लेकर अभी तक मैं इस व्रत पर प्रतिवर्ष शामिल होता हूँ मेरी माता जी काफी बुजुर्ग होते हुए भी यह व्रत अभी भी रखती है छठी मां की कृपा मेरे परिवार पर है मेरी पत्नी प्रियंका सिंह इस व्रत को रखती हैं। आगे भी यह परंपरा कायम रहेगी मेरे परिवार के लोग पूरी आस्था और निष्ठा के साथ इस व्रत को रखते हैं आगे भी रखते रहेंगे और मैं हमेशा त्यौहार में शामिल होता search



















































Leave a comment