Latest News / ताज़ातरीन खबरें

इंडिया मार्का हैंड पम्प भी लापरवाह कर्मचारियों के भेट चढ़ चुका हैं, जिम्मेदार जिम्मेदारी से दूर खड़े

 सरैया बाजार सुल्तानपुर।ग्राम सभा मुस्तफाबाद सरैया,ब्लॉक दोस्तपुर, तहसील कादीपुर जनपद सुलतानपुर। इस भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए जहां परेशान हैं। वहीं पिछले 5-6 महीने से सरकारी बिगड़ा हुआ इंडिया हैंडपंप से पानी न मिलने के कारण। उस नल का उपयोग करने वाले राहगीर और धनयातपुर के निवासी इस इंडिया हैंडपंप नल के न बनने के कारण से पानी के लिए परेशान है। इस संबंध में ग्राम सभा के प्रधान मोहम्मद शादाब से कई बार कहा गया। लेकिन अभी तक नल न बनने की वजह से। पानी की समस्या बनी हुई है। समाजसेवी हरि पांडे उर्फ रामू ने भी नल के विषय में ग्राम सभा के सेक्रेटरी, ब्लॉक के अधिकारी दोस्तपुर, सूचित किया था। उसके बावजूद ग्राम सभा के प्रधान और अधिकारियों के लापरवाही के चलते। नल की स्थिति जिसकी तस बनी हुई है। ग्राम सभा के निवासियों ने उच्च अधिकारियों से पानी की समस्या को निजात दिलाए जाने की मांग किया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh