Accidental News / दुर्घटना की खबरें

दर्दनाक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मृत्यु, क्षेत्र में शोक की लहर

 जौनपुर  मछलीशहर । शुक्रवार सुबह चकमुबारक गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार व्यक्तियों की जान चली गई। ट्रक से हुई भीषण टक्कर में मेदपुर (भिटहां) मीरगंज निवासी सुनील सिंह (50), पुत्र ठाकुर प्रसाद सिंह, और दाउदपुर कोटियां निवासी प्रदीप सिंह (50), पुत्र लालता प्रसाद सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों किसी वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे।

हादसे के बाद उनके शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लाया गया, जहां परिजनों और आस-पास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शोकाकुल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

सुनील सिंह, जो सर्वोदय विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज मीरगंज में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (एल.टी. ग्रेड) के पद पर कार्यरत थे, अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। शिक्षाविद् और सामाजिक रूप से सक्रिय रहे सुनील सिंह की असामयिक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

यह हादसा न केवल दो परिवारों को गहरे शोक में डुबो गया है, बल्कि समाज ने दो जागरूक और कर्मठ नागरिकों को खो दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh