वसई पूर्व में जन जीवन आधार सेवा फाउंडेशन का विशाल तुलसी पूजन, संत यात्रा व सम्मान समारोह आयोजित
वसई (पूर्व), पालघर | महाराष्ट्र ggs न्यूज़ 24|जन जीवन आधार सेवा फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वसई पूर्व क्षेत्र में विशाल तुलसी पूजन, संत यात्रा, तुलसी पौधा वितरण एवं निशुल्क हनुमान चालीसा वितरण का भव्य आयोजन किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक रमेश चन्द्र मौर्य ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि, "कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महा भंडारा एवं नगरीय सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत तुलसी पूजन एवं संत यात्रा के साथ किया गया। संतों एवं धार्मिक गुरुओं के सान्निध्य में निकाली गई यात्रा ने पूरे शांति नगर, फादरवाड़ी क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में परिवर्तित कर दिया। इस दौरान संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे वितरित किए गए तथा धार्मिक जागरूकता हेतु सभी को निशुल्क हनुमान चालीसा प्रदान की गई।
इसके पश्चात आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक स्वर में पाठ कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पाठ के उपरांत विशाल महा भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।"
कार्यक्रम में नगर के विभिन्न धार्मिक संगठन, सामाजिक संस्थाएं, राजनीतिक प्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की सभी ने सराहना की।
इसी क्रम में आयोजित नगरीय सम्मान समारोह में समाजसेवियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विशिष्ट नागरिकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को बल मिलता है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं धार्मिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम शांति नगर, फादरवाड़ी, वसई (पूर्व), जिला पालघर, मुंबई, महाराष्ट्र में संपन्न हुआ।


















































Leave a comment