Religion and Culture / धर्म और संस्कार

धूम-धाम से मुहचुरा गांव में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

दीदारगंज- आजमगढ़ । मार्टीनगंज तहसील तहसील क्षेत्र के मुहचुरा गांव में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास पूर्ण ढंग से मनाई गई।पूजा पांडाल में गणेशजी ,राधा कृष्ण और अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से विद्युत झालरों से सजाया गया है।श्री कृष्ण जन्मोत्सव छ दिन तक मनाया जाएगा।रात बारह बजे भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु महिलाओं ने मंगल गीत  सोहर गाया और घंटा घड़ियाल बजने लगा तथा उपस्थित श्रोताओं ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की का उद्घोष किया तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर आयोजक राम सरोज चौहान,जय सिंह चौहान,सदा सिंह चौहान, अखिलेश चौहान,प्रीतम चौहान, शिवानन्द चौहान, दिव्यांशु चौहान, सचिन चौहान,श्रीतम चौहान,सोनू चौहान,सूरज चौहान, विमलेश चौहान,अंश चौहान,प्रदीप चौहान,विवेक चौहान, हिमांशु चौहान,सत्यम चौहान,अक्षय चौहान, अखिलेश प्रजापति,मगन चौहान,आयुष चौहान,संगम चौहान,मोलू चौहान,सुरजेश यादव आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh