बिहार चुनाव: BJP की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट, देखें- कौन कहां से लड़ेंगे
Bharatiya Janata Party: बीजेपी ने बुधवार शाम बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। इस लिस्ट में अलीपुर विधानसभा सीट से लोक गायिका मैथिली ठाकुर का नाम है।
मैथिली के अलावा हायाघाट से रामचंद्र प्रसाद, मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, गोपालगंज से सुभाष सिंह, बनियापुर से केदारनाथ सिंह, छपरा से छोटी कुमारी, सोनपुर से विनय कुमार सिंह, रोसड़ से वीरेंद्र कुमार, बाढ़ से सियाराम सिंह, अगिआंंव से महेश पासवान, शाहपुर से राकेश ओझा और बक्सर से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा के नाम का ऐलान किया गया है।
• विधानसभा सीट बीजेपी उम्मीदवार का नाम
1 अलीनगर मैथिली ठाकुर
2 हायाघाट राम चंद्र प्रसाद
3 मुजफ्फरपुर रंजन कुमार
4 गोपालगंज सुभाष सिंह
5 बनियापुर केदारनाथ सिंह
6 छपरा छोटी कुमारी
7 सोनपुर विनय कुमार सिंह
8 रोसड़ा बीरेंद्र सिंह
9 बाढ़ डॉ. सियाराम सिंह
10 अगिआंव महेश पासवान
11 शाहपुर राकेश ओझा
12 बक्सर आनंद मिश्रा


















































Leave a comment