National News / राष्ट्रीय ख़बरे

सपा के 36 वाहनों का चालान, अखिलेश-डिंपल के काफिले की गाड़ियां भी शामिल , गाड़ियों में आईसुजु, मर्सडीज बीपी, रेंज रोवर, लैंड क्रूजर, डिफेंडर, इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल

•अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे सिस्टम में भाजपा के नियंत्रण का लगाया आरोप
लखनऊ : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के 36 वाहनों का चालान किया गया है। इनमें सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी व मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के काफिले की 9-9 गाड़ियां भी शामिल हैं। चालानों की कुल राशि 8,47,050 रुपये है, जिसका भुगतान सपा को करना होगा।
सपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, चालान की गई गाड़ियों में आईसुजु, मर्सडीज बीपी, रेंज रोवर, लैंड क्रूजर, डिफेंडर, इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। प्रति वाहन चालान की राशि 500 रुपये से लेकर 80,500 रुपये तक है।
शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि एक्सप्रेसवे के सिस्टम पर भाजपा के लोग नियंत्रण में हैं, जिसके कारण यह कार्रवाई हुई। उन्होंने पार्टी कार्यालय को चालान की राशि भरने के निर्देश दिए हैं और कहा कि समय आने पर इसका उचित जवाब दिया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh