National News / राष्ट्रीय ख़बरे

दोपहिया वाहन चालकों टोल टैक्स पर बोले नितिन गडकरी अफवाओं पर ध्यान न दें, दोपहिया वाहन चालकों को नहीं देना होगा टोल टैक्स

टोल टैक्स को लेकर एक खबर तेजी से फ़ैल रही है कि अब दोपहिया वाहन चालकों को टोल देना होगा। कई मीडिया हाऊसेस में इस तरह की खबर चालान शुरू कर दिया। यह खबर आग की तरह तेजी से फैलने लगी। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल अकाउंट पर इस खबर को फर्जी बताते हुए कहा कि “कुछ मीडिया हाऊसेस  द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।“

आपको बता दें कि आज दिन से टोल को लेकर यह खबर तेजी से फ़ैल रही थी, लेकिन ख़ुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस खबर को पूरी तरफ से अफवाह बताया है। दोपहिया वाहन चालकों को किसी भी तरह का कोई टोल नहीं देना होगा।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh