एयरइंडिया (Air India) का बोईंग 787 विमान ड्रीमलाइनर (AIC 2716) का अहमदाबाद में बड़ा हादसा
गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, विमान रिहायशी इलाके में गिरा है। मेघानी नगर इलाके में विमान गिरा है। एयरपोर्ट आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है।
एयरपोर्ट की दीवार से टकराने के बाद प्लेन हादसे का शिकार हुआ है। यह एयरइंडिया (Air India) का बोईंग 787 विमान ड्रीमलाइनर (AIC 2716) था, जिसने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। अधिकांश यात्री भारतीय (गुजरात) थे।
विमान की क्षमता 300 यात्रियों की है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, विमान में 242 यात्री थे। अब तक 50 से अधिक यात्रियों के मारे जाने की खबर है। NSG कमांडो मौके पर हैं। आसपास के अस्पतालों में आपातकालीन तैयार की गई है। धमाके के साथ विमान टूटकर गिरा है।
विमान को कैप्टन सुमित सभरवाल उड़ा रहे थे, जिन्हें 8200 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की और दोनों को तत्काल अहमदाबाद रवाना होने के निर्देश दिए हैं।
केंद्र सरकार हालात पर नजर रखे हुए है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की। वहीं विमानन मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में बताया है कि देश के सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट घोषित किया गया है।
हादसा उस समय हुआ जब विमान उड़ान भर रहा था। विमान का एक हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया, जिसके बाद विमान क्रैश हो गया। इसके बाद विमान आगे के गोले में तब्दील हो गया। विमान का मलबा दूर तक बिखरा हुआ है।
क्रैश होने के बाद विमान का मलबा आसपास की इमारतों पर गिरा, जिससे वहां भी आग लग गई। यहां तक कि वहां पार्क किए गए वाहनों में भी आग लग गई। नजदीक ही जिला अस्पताल है, जहां सभी डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया।
Air India confirms that flight AI171, from Ahmedabad to London Gatwick, was involved in an accident today after take-off.
— Air India (@airindia) June 12, 2025
The flight, which departed from Ahmedabad at 1338 hrs, was carrying 242 passengers and crew members on board the Boeing 787-8 aircraft. Of these, 169 are…


























































Leave a comment