National News / राष्ट्रीय ख़बरे

राजा की हत्या पत्नी ने हनीमून की सफ़र में की।शादी, हनीमून, जंगल में हत्‍या..और हत्‍यारिन निकली पत्‍नी

 मध्य प्रदेश से एक सनसनीखेज खबर आई है, जिसने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है. राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (Raja Raghuvanshi wife Sonam murder case) की शादी के बाद खुशी के पलों में डूबा हनीमून अचानक एक खौफनाक हत्या में बदल गया. इंदौर से हनीमून मनाने मेघालय पहुंचे राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, जो घटना के बाद से लापता थी, अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर ली गई है. उसके साथ तीन और आरोपियों को भी पकड़ा गया है, जिनमें दो मध्य प्रदेश और एक उत्तर प्रदेश का निवासी है. एक अन्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है.

राजा रघुवंशी का शव मेघालय के एक गहरे खड्ड से दो जून को बरामद हुआ था, जबकि सोनम का कोई पता नहीं चल पा रहा था. इस बीच सोनम ने अपने घरवालों को खुद फोन कर संपर्क किया, जिसके बाद परिजनों ने इंदौर पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाजीपुर में सोनम को ट्रैक कर लिया और स्थानीय पुलिस के मदद से उसे हिरासत में ले लिया. मेघालय पुलिस प्रमुख (डीजीपी) आई नोंनगरंग ने पुष्टि की है कि चारों आरोपियों को राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि यह एक सोची-समझी साजिश लग रही है.
गाइड ने बताई सच्चाई
मामले में नया मोड़ तब आया जब मावलखियात इलाके के एक टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी ने अहम गवाही दी. गाइड ने बताया कि, 23 मई की सुबह करीब 10 बजे उसने राजा और सोनम को तीन अजनबी पुरुषों के साथ देखा था. कपल नोंग्रियात से मावलखियात तक की 3000 सीढ़ियां चढ़ रहा था. गाइड ने बताया कि वह इस कपल को पहचानता था, क्योंकि एक दिन पहले वह सोनम और राजा को भी सर्विस देना चाहता था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था.

2 जून को राजा की लाश मिली थी
बता दें कि सोनम अपने पति राजा के साथ हनीमून मनाने शिलांग गई थी. लेकिन फिर दोनों लापता हो गए. हालांकि जब परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो कपल की खोजबीन शुरू हुई. हालांकि इस दौरान 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश मिल गई थी. लेकिन सोनम का कुछ भी पता नहीं चल रहा था. इस बीच मेघायल के मुख्यमंत्री संगमा ने ट्वीट कर बड़ी जानकारी दी है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मध्य प्रदेश के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से एक महिला ने सरेंडर किया है. हालांकि वो महिला कौन है, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है. बता दें कि राजा के परिजन सीबीआई जांच की डिमांड कर रहे थे. इस खोजबीन के दौरान सोनम और राजा का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें राजा और सोनम स्कूटी पर जाते हुए दिख रहे हैं.


पुलिस ने दावा किया है कि राजा की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही की है. यह मामला तब सामने आया है, जब देश के कई हिस्सों में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और कई कपल्स नए रिश्तों की शुरुआत कर रहे हैं. इस घटना ने रिश्तों में भरोसे, ईमानदारी और भावनाओं की अहमियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

11 मई 2025 को इंदौर के 29 वर्षीय बिजनेसमैन राजा रघुवंशी और 25 वर्षीय सोनम की शादी हुई. शादी के नौ दिन बाद, 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के लिए रवाना हुए. 22 मई को शिलॉन्ग के एक होमस्टे में रुके. 23 मई को दोनों चेरापूंजी के नोंग्रीट गांव में डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने गए. उसी दिन सोनम ने अपनी सास को फोन कर कहा कि वे जंगल में हैं और ग्यारस का व्रत रख रही है. यह कॉल उनकी आखिरी बातचीत थी. इसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए.  सोनम का भाई गोविंद और राजा का भाई विपिन शिलॉन्ग जाकर दोनों की तलाश में जुट गए. 24 मई को उनकी किराए की स्कूटर लावारिस मिली. लेकिन 8 जून की रात पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर लिया और बताया कि इस केस में तीन और लोग भी हिरासत में हैं. आरोपी पत्नी सोनम ने अपनी जुर्म की बात भी कबूल कर ली. इस खुलासे ने सबके होश उड़ा दिए और रिश्तों में ईमानदारी की कमी का खतरनाक सच सामने लाया.

मेघालय में हुए सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर पुलिस सूत्रों से बड़ी जानकारी सामने आई है. शुरुआती जांच में जो बातें सामने आ रही हैं, उनसे साफ है कि यह हत्या कोई आपसी झगड़े का नतीजा नहीं, बल्कि एक प्री-प्लॉटेड मर्डर है, जिसकी योजना काफी पहले ही बना ली गई थी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी. इस साजिश के पीछे राज कुशवाहा को मास्टरमाइंड माना जा रहा है. उसके साथ अन्य आरोपी पहले से ही प्लान बनाकर शिलांग पहुंचे थे. वहां जाने का मकसद राजा रघुवंशी की हत्या करना था, और इसी मकसद से उन्होंने यात्रा की.

संबंधित खबरें

सोनम रघुवंशी ने खोल दिया राज़, पति राजा की हत्या कराने की बता दी वजह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी. इस साजिश के पीछे राज कुशवाहा को मास्टरमाइंड माना जा रहा है. उसके साथ अन्य आरोपी पहले से ही प्लान बनाकर शिलांग पहुंचे थे. वहां जाने का मकसद राजा रघुवंशी की हत्या करना था, और इसी मकसद से उन्होंने यात्रा की.

प्‍यार, पवित्र रिश्‍ता, धोखा!
अब यह घटना हमारे समाज के लिए एक बड़ी चेतावनी बन गई है. क्या प्यार और शादी के पवित्र बंधन को लालच, धोखा और झूठ से तोड़ा जा सकता है? दरअसल, प्यार और शादी के रिश्ते तभी मजबूत रहते हैं जब उनमें भरोसा, पारदर्शिता और ईमानदारी हो. लालच और धोखे से रिश्ते टूट जाते हैं और इससे न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक और कानूनी समस्याएं भी जन्म लेती हैं.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh