Latest News / ताज़ातरीन खबरें
पान मसाले से भरी पिकप गाड़ी को लूटने वाले 02 शातिर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार - लखनऊ
लखनऊ : लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस का बड़ा खुलासा, 29/30 नवंबर की रात को थाना क्षेत्र बंथरा में कमला पसंद पान मसाला से भरी पिकप गाड़ी को लूटने वाले 02 अपराधी चढ़े बंथरा पुलिस के हत्थे। कमला पसंद से भरी हुई कंपनी की पिकप गाड़ी को कार सवार अज्ञात बदमाशों ने कस्बा बंथरा में लूट कर घटना को दिया था अंजाम। गिरफ्त में आये शातिर अपराधियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद की घटना में प्रयुक्त एक टाटा योद्धा पिकप, 02 अवैध तमंचा 12 बोर, 03 जिन्दा, एक खोखा कारतुस व नकदी। शातिर अपराधी जावेद व सलमान को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे। डीसीपी सेंट्रल की सर्विलांस व थाना बंथरा की जॉइन्ट पुलिस टीम को मिली कामयाबी।


























































Leave a comment