थाना बीबीडी व क्राइम टीम ने एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार - लखनऊ
थाना बीबीडी व क्राइम टीम अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल बुलेट, एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद, लखनऊ तथा बाराबंकी के कई थानों में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे
लखनऊ : दिनांक 16.01.2022 को थाना बीबीडी व क्राइम टीम अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा एक शातिर वाहन चोर मोहम्मद इसराइल पुत्र पुत्तू निवासी इचोलिया थाना जैदपुर थाना जनपद बाराबंकी उम्र 32 वर्ष को मय एक चोरी की मोटरसाइकिल बुलेट रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 32 जे क्यू 5037 व एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर दो जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना बीबीडी पर मुकदमा अपराध संख्या 5/2022 धारा 41/411 भा0द0वि0 व मुकदमा अपराध संख्या 6/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अजय शुक्ला की अगुवाई वाली टीम को मिली सफलता।






















































Leave a comment