पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल, पिछले माह मुंबई से थे लापता
मुहम्मदपुर आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बठा चक बठा गांव में नीम के पेड़ से सोमवार को सुबह एक युवक और युवती की एक ही रस्सी से अगल-बगल लटकी लाश मिलने से सनसनी में मच गई। खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने सुबह देखा तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद मौके पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंत लाल , सीओ सदर पहुंचे। जानकारी होने पर पता चला कि दोनों युवक और युवती पंदहा थाना मेंहनगर के निवासी हैं। युवती मुंबई से जून में लापता हो गई थी। जिसके संबंध में वहां पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। मामले में विवेचना चल ही रही थी कि तभी युवक के साथ युवती की लाश मिलने से चर्चा का विषय बन गया।
मृतक युवक की पहचान घनश्याम यादव 26 वर्ष पुत्र स्व राजाराम निवासी पंदहा थाना मेहनगर व युवती की पहचान नंदनी यादव 19 वर्ष पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल निवासी कोठवा जौनपुर जो अपने ननिहाल में पंदहा मेहनगर हुबराज यादव के घर पर रहती थी। दोनों प्रेमी प्रेमिका काफी दिनों से प्रेम संबंध था लड़की की मां के मुताबिक 1 वर्ष पूर्व भी लड़का मेरी पुत्री को लेकर भाग गया था इसके बाद मैं थाना मेहनगर में तहरीर थी लेकिन बाद में हम दोनों के बीच सुलह समझौता हो गया था फिर जून में घनश्याम मुंबई से मेरी पुत्री को लेकर भाग गया और कहां रह रहा था लेकर मुझे पता नहीं था आज सुबह दोनों का शव घर से कुछ दूरी पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बाठा चक बाठा मे फिर से लटकता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस, मेहनगर पुलिस सीओ सदर, फॉरेंसिक टीम और एसपी सिटी भी मौक़े पर पहुंचें और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) July 14, 2025





















































Leave a comment