Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दीदारगंज|दो वर्गों के प्रेमी युगल ने मंदिर में रचायी शादी ,साथ जीने मरने की खायी कसमे, तमन्ना नाम से हुई तनु मौर्य

 दीदारगंज ( आजमगढ़ ) । कहा गया है कि प्यार परवान चढ़ता है तो प्रेमी युगल कुछ भी कर सकते हैं । दो धर्मो के प्रेमी युगल ने शादी रचाकर साथ जीने मरने की कसमें खाकर एक दूजे के हो गए । एक ऐसी ही कहानी फूलपुर तहसील के रम्मौपुर गांव का है । मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के के साथ मन्दिर में शादी रचाकर आपसी सौहार्द बनाये रखने की मिशाल पेश की है । तमन्ना ने अपना नाम बदलकर तनु मौर्य रख लिया है । 
फूलपुर तहसील के रम्मौपुर निवासिनी लड़की तमन्ना पुत्री अनवर अहमद और गांव का ही लड़का चन्दन मौर्य पिता शेषनाथ मौर्य का 3 साल पहले से प्रेमी युगल का प्रेम सम्बन्ध चल रहा था । एक साल पहले दोनो प्रेमी युगल ने भाग कर  कोर्ट में जाकर शादी कर लिया था ।

  30 मई को दोनो प्रेमी युगल घर से एक बार फरार हो गए ,लड़की के परिजनों ने दीदारगंज थाना के पुलिस से लड़की के भागने की शिकायत किया । अलग - अलग धर्म से होने के कारण पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने प्रेमी युगल को 1 जुलाई को  बरामद कर लिया । प्रेमी युगल ने कोर्ट ने शादी होने की जानकारी देते हुए कोर्ट मैरिज के कागज दिखाया । पुलिस ने शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए दोनों परिवारों को शान्ति व्यवस्था के तहत दोनो के परिजनों को पाबंद कर दिया । पुलिस ने दोनों कर परिजनों को बताया कि दोनों बालिग है ।  प्रेमी युगल ने कोर्ट में शादी कर ली है ।जिसका पालन करना जरूरी है । लड़की तमन्ना ने हिन्दू धर्म को स्वीकार करते हुए अपना तनु मौर्या रखकर फूलपुर तहसील के मकसुदिया प्राचीन शिव में लड़के शेषनाथ मौर्य के साथ हिन्दू रीति रिवाज से शनिवार को देर  शादी रचा ली ,जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।  वैसे दो अलग अलग समुदाय के होने के बावजूद प्रेमी युगल ने आपसी सौहार्द और धर्म जाती से ऊपर उठकर एक मिसाल पेश की है ,क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । रचाते समय लड़की पक्ष से कोई नही मौके पर आया  था ।
   थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों परिवार एक ही गांव के है विवाद हुआ था । दोनो परिवारों में शांति कायम रखने के लिए शांति भंग में पाबन्द करते हुए चालान किया गया था ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh