निजी नर्सिंग होम में धन उगाही या लापरवाही, आए दिन हो रही है मौतें
बिलरियागंज /आजमगढ़। बिलरियागंज निजी नर्सिंग होम में हो रही है लगातार मौतें, इनको लापरवाही कहा जाए या इसके पीछे धनउगाही, इसी के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं । जांच के नाम पर टीम गठित होने पर भी कोई नतीजा सामने नहीं आ रहा है। अधिकारियों के द्वारा बंद कमरे में जांच की जाती है सूत्रों द्वारा पूछे जाने पर अधिकारियों ने जवाब देते हैं की जांच की प्रक्रिया शुरू है, जांच प्रक्रिया में जो सही तथ्य पाए जाएंगे उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बंद कमरे का खेल कब तक चलता रहेगा। देखना है जांच के उपरांत क्या तथ्य सामने आता है कि नहीं, ऐसा ही प्रकरण बिलरियागंज के शिफा नर्सिंग होम का है जो कि अधिकारी द्वारा जांच किया जा रहा था। लेकिन वह भी बंद कमरे में, जब इसकी भनक पत्रकारों को लगा तो कुछ पत्रकार वहां पहुंचे लेकिन शिफा नर्सिंग होम के कर्मचारियों द्वारा उनको बाहर निकाल दिया गया। और कहा गया कि आप लोग बाहर बैठिए अभी साहब आएंगे तो बात कर लीजिएगा। कुछ ही पलों में साहब बाहर आए, जांच में आये डिप्टी सीएमओ से पूछा गया कि क्या शिफा नर्सिंग होम में कोई कमियां पाई गई। तो उन्होंने बताया कि अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है। जब उनसे बाइट देने को कहा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया । कि हम अभी इस पर कुछ कह नहीं सकते हैं। लेकिन बंद कमरों में जांच कर सकते हैं। बंद कमरों का खेल कब तक चलता रहेगा यह अंदाजा लगाना आसान नहीं है। आजमगढ़ जिले के निजी नर्सिंग होम का खेल कब तक चलता रहेगा। देखना है कि जो मौतें हो रही हैं उस पर अंकुश लगता है कि नहीं, इसी तरह मौतें होती रहेगी। खेल चलता रहेगा, जांच होती रहेगी।



























































Leave a comment