Crime News / आपराधिक ख़बरे

बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार के ऊपर लाठी डंडों से हमला, गम्भीर रूप से घायल, वीडियो वायरल

बिलरियागंज /आजमगढ़  बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार (35 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सीताराम निवासी बिंदवल, थाना बिलरियागंज पर बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उनके घर पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस  मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित की पत्नी गीता देवी ने थाने में तहरीर देकर चार नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh