अम्बारी उप डाक घर पर कर्मचारियों के रवैए चिंतित और असंतुष्ट हुआ समाज, जांच हो तो खुल जाएगा सबकी पोल
माहुल अंबारी आजमगढ़ । किसी भी क्षेत्र में आम व्यक्ति के सम्मान और आदर ही भारतीय संस्कृति और संस्कार का आइना है ।इस आइने की रक्षा हर एक नागरिक का कर्तव्य है मगर इसी समाज में कुछ कर्मचारी और कुछ ऐसे लोग जो इस आइने की खण्डित करने से बाज नहीं आते, मामला उस समय का हैं जब एक पत्रकार की उपस्थिति में कुछ इस तरह से हुआ बतादे कि,अम्बारी स्थित स्थानीय डाकघर में उस समय हंगामा मच गया। जब एक ग्राहक के साथ डाकघर कर्मी द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राहक का नाम रंजना देवी पत्नी अजय बिंद FD का पैसा लेने डाकघर पहुंची थी, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी ने न केवल सही जानकारी देने से इनकार किया, बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें भगा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारी का व्यवहार पहले भी कई बार ऐसा रहा है, जिससे आम जनता काफी परेशान है। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि ,डाकघर में काम कराने के लिए उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, और कुछ नियुक्त कर्मचारी अपना ड्यूटी न करते हुए प्राइवेट व्यक्ति को रखकर डाक से आए पत्र जरूरी कागज़ात का वितरण कराया जा रहा है इसमें मालगांव उप डाक भी शामिल हैं, हालांकि सरकार के लाख कोशिश के बावजूद इस तरह के क्षेत्रों में भ्रष्टाचार अभी भी व्याप्त है इस पर जांच होनी चाहिए और कर्मचारियों का रवैया असहयोगात्मक रहता है यह भी चिन्ता का विषय है।


























































Leave a comment