सेवा सुशासन और गरीब कल्याण तथा विकसित भारत को लेकर रम्मोपुर गांव में भाजपा की चौपाल
दीदारगंज आजमगढ़ । विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज के रम्मोपुर गांव में भाजपा दीदारगंज मंडल की तरफ से सेवा सुशासन गरीब कल्याण और विकसित भारत को लेकर मंगलवार को देर सायं चौपाल का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि डा०कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पूर्व मंत्री रहे। चौपाल के मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 11वर्षो में देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत तेज गति से विकास की तरफ अग्रसर है 2014के पहले देश नीरस था 2014 में देश ने मैदी जैसा प्रधानमंत्री दिया जिनके नेतृत्व में आज सेवा सुशासन, गरीब कल्याण की योजनाएं चल रही है और देश तेजी से विकास की राह पर चल रहा है और देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।2047तक भारत हर हाल में विकसित भारत बनेगा। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल लालगंज जिला कोषाध्यक्ष भाजपा,भानु गुप्ता, संदीप मौर्य,प्रेम पाल, नूर आलम आदि उपस्थित थे।


























































Leave a comment