आजमगढ़ में जब ग्राम प्रधानों का गुस्सा फूटा तब रिश्वत की डिमांड पर खंड विकास अधिकारी को कूटा
आजमगढ़ जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिला के हरैया ब्लाक के खंड विकास अधिकारी को उस समय रिश्वत की डिमांड महँगी पड़ गई जब ग्राम प्रधानों ने एक मत से विरोध करते हुए खंड विकास अधिकारी की जमकर कुटाई करदी।आरोप है कि खंड विकास अधिकारी हरैया रवि कुमार द्वारा 16 जून को ब्लॉक मुख्यालय हैैया के प्रांगण में ग्राम प्रधानों की एक बैठक आहूत की गई थी। जिसमें ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह् उपस्थित थे। इसके अलावा कई ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधि मौजूद थे ।ग्राम प्रधानों द्वारा घंटो बैठकर मीटिंग के लिए खंड विकास अधिकारी की प्रतीक्षा की गई किंतु खंड विकास अधिकारी मौके पर नहीं आए और ना ही कोई संदेश भेजें । जब ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी से न आने का कारण जानना चाहा तो खंड विकास अधिकारी प्रधान प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह सहित कई प्रधानों को डांटकर मीटिंग हॉल से भगाने लगे।अगला आरोपी है कि साथ ही साथ एक-एक करके सभी ग्राम प्रधानों को अपने ऑफिस में बुलाने का निर्देश दिए जहां यह मनचाहा सुविधा शुल्क लेकर प्रधानों को कार्य आवंटित करते थे ।आज इन सब बातों से नाराज होकर आक्रोषित ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी की जमकर कुटाई कर दी । इसकी चर्चा क्षेत्र में जंगल के बीच आग् की तरफ फैल गई। इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी से टेलीफोन करके सच्चाई जानने का प्रयास किया गया तो खंड विकास अधिकारी की मोबाइल की घंटी तो बजी लेकिन फोन नहीं उठा और नहीं कोई जवाब आया और नहीं कोई कॉल बैक आया जिससे यह पता चल सके की हकीकत क्या है यह खबर क्षेत्र में हो रही चर्चा पर आधारित है। सच्चाई का पता तो तभी लगता जब खंड विकास अधिकारी महोदय अपना जवाब दे देते।






















































Leave a comment