बाल विकास परियोजना अधिकारी को आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयो ने सौपा ज्ञापन
दीदारगंज आजमगढ़ | तहसील मार्टिनगंज के आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार को ज्ञापन देकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने मांग किया कि शासन द्वारा विभागीय कार्यों को करने का जो निर्देश दिया जाता है आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा समय-समय पर हर सारे कार्य पोषण ट्रैकर एप पर कार्य हमेशा करती रहती हैं लेकिन पोर्टल ट्रैकर एप के बदलते वर्जन के कारण काफी जटिल समस्याएं हो रही है फिर भी हमारे द्वारा कार्य पूरा करने का प्रयास जारी रहता है वर्तमान समय में पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से फेस रिकॉग्निशन सिस्टम तथा ई केवाईसी की प्रक्रिया करने में काफी समस्याएं आ रही हैं जिसमें पूर्व में जुड़े ऐसे लाभार्थी जिनके स्वयं का आधार कार्ड नहीं है उनके लिए विभाग द्वारा बताया गया है कि ऐसे लाभार्थी को जोड़ने के लिए परिवार की किसी भी सदस्य का आधार जोड़ दें जिनके आधार जोड़ा गया वह व्यक्ति अपनी आजीविका चलाने के लिए बाहर है तो ऐसे में ई केवाईसी कैसे किया जाए अधिकतर लाभार्थी ऐसे हैं जिनका मोबाइल रिचार्ज नहीं रहता है सिम बंद रहता है या जिसके कारण ओटीपी की समस्या होती है विभागीय मोबाइल जो बहुत पुराना हो गया है साथ-साथ खराब भी हो चुका है या टू जी वी का है जिससे कार्य करने में समस्या होती है पहले सिम का रिचार्ज की व्यवस्था आंगनबाड़ी को प्रदान किया जाता था जबकि अब वह बंद कर दिया गया है इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी मार्टिनगंज सुनील कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन दिया गया है लेकिन जिन संसाधनों से अब तक वह कार्य कर रही थी वैसे कार्य करती रहे उनकी सारी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा जिससे जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान हो सके|
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हेमा गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष सुनीला देवी, मनीता यादव,संगीता यादव, श्याम प्यारी, विद्योत्मा राय, पुष्पा देवी, सीता राय, डाली कश्यप, जीत भामा सिंह, भारती, चंद्रकला, नीलम।





















































Leave a comment