Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कहीं कटिया कनेक्शन तो कहीं सौ केवी का ट्रांसफार्मर जल गया जिसमें पुरे कस्बे का बिजली गायब लोग परेशान

बिलरियागंज /आजमगढ़ स्थानीय नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के कासिमगंज में स्थित चार सौ केवी का ट्रांसफार्मर जल गया जिसमें पुरे कस्बे का बिजली गायब लोग परेशान इस संबंध में कई लाईन मैन से  सम्पर्क साधा गया लेकिन कोई फोन नहीं उठाया जबकि बिलरियागंज नगर पालिका के हाइडिल से सम्पर्क साधा गया तो बताया गया कि ट्रांसफार्मर जल गया है जिसे आजमगढ़ भेजा गया जिसमें लोगों ने बताया कि नगर पालिका में विकास की गंगा बह रही है लेकिन नगरपालिका में ट्राली ट्रांसफार्मर की कोई व्यवस्था नहीं है वहीं नगरपालिका के शिव नगर वार्ड के पत्रकार पुरम में छः माह से लगे खंम्बे में केविल लगा दिया गया है लेकिन अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया है जिसमें अगल बगल के लोगों ने चंदा बटोर कर कई वर्षों से जुगाड से बिजली का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन बिजली विभाग को  केवल बिजली का भुगतान चाहिए जबकि बिजली विभाग को इसकी शिकायत कई बार किया गया लेकिन जेई आषुतोष कुमार यादव केवल आश्वासन देते हैं लेकिन आज तक बिजली खम्भो में सप्लाई नहीं कर पाए वहीं बिजली विभाग ने छः से सात महीने पुर्व भगतपुर वार्ड लगे करोड़ों के खम्भे पर लाईट नहीं लगाई गई है और तो और लोग तारो से कटिया कनेक्शन के जरिए लाईट जला रहे हैं और बिजली विभाग को इसकी कोई सुधि नहीं जिसमें, आंनद, अमित, सुर्यभान सोनकर, अम्बरीष, गुड्डू आदि ने जिलाधिकारी आजमगढ़ से समस्त समस्या से निदान पाने की मांग किया है ताकि नगरपालिका में व्याप्त समस्या से लोगों को निजात मिल सके


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh