बकरीद के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : थानाध्यक्ष दीदारगंज
आजमगढ़ । दीदारगंज थाना परिसर में सोमवार शाम ईद उल-अज़हा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति व मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। बैठक में थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह ने लोगों से त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की । मुस्लिम समुदाय से नमाज धर्मस्थलों के अंदर ही अदा करने का आग्रह किया गया। कुर्बानी के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।
माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने लोगों से आग्रह किया कि क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना तुरंत दें, सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई। अफवाहों और उत्तेजक पोस्ट से बचने की सलाह दी गई। त्योहार पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रमेशचंद्र, करीमुल्ला, धर्मेंद्र तिवारी, नागेन्द्र पांडेय, कांस्टेबल गोलू यादव, राहुल यादव, धर्मेंद्र, चंद्रप्रकाश मौर्य, व प्रधान रईस अहमद, सुभाष चौहान, मोहम्मद आफताब, शमसुद्दीन, सेराज अहमद, जीशान अहमद, अनवारूल शेख, मोहम्मद सुहेल, मुजाहिद आदि मौजूद थे।





















































Leave a comment