Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज बाजार में पुलिस के छापे मारी से रेस्टोरेंट संचालकों में मचा हड़कम्प


बिलरियागंज / आजमगढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज कस्बा मे नये चौक के आसपास संचालित् रेस्टोरेंट पर बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे रविवार को छापामारी करके आवश्यक कार्यवाई किया.इन रेस्टोरेंट के बारे में आम पब्लिक के बीच में चर्चा थी कि रेस्टोरेंट के आड़ में यहा देह व्यापार का धंधा होता है,जिसका दूध का दूध और पानी का पानी अलग करने के लिए थानाध्यक्ष बिलरियागंज अपने दलबल के साथ रविवार को स्थानीय बाजार के नये चौक के आस पास स्थित कई रेस्टोरंटों पर छापा मार कर रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी दिया कि आप लोग अपने होटल की पारदर्शिता बनाये रखने के लिए ग्राहकों को परदे मे ना बिठाकर सामने बैठायें जिससे आप लोगो के रेस्टोरेंट पर कोई ऊँगली न उठा सके।और कोई उठाता है या शिकायत में पकड़ा गया तो कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी ताकि वह सुधर जायें।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh