Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दुर्दशा की मार पर रो रहा है उबारसेपुर -नंदाव मार्ग, जर्जर मार्ग पर बने असंख्य गड्ढ़े

दीदारगंज-आजमगढ़ । तहसील क्षेत्र मार्टीनगंज के अंतर्गत लोक निर्माण खंड 2 के उबारसेपुर - नंदाव पिच मार्ग  जर्जर हाल में पहुंच गया है ।लगभग  डेढ़ वर्ष पूर्व इस मार्ग  पर लेपन का कार्य किया गया था। लेकिन इन दिनों मार्ग काफी जर्जर हो चुका है और असंख्य गड्ढ़े बन गए हैं जहां से क्षेत्रीय ग्रामीणों   के लिए नंदाव बाजार जाना फिर लौटना काफी मुसीबत का सामना करने के बराबर  है इसी रास्ते से कई गांवों के  राहगीरों का भी आना-जाना लगा रहता है ।

  मात्र 1 किलोमीटर के करीब यह मार्ग जर्जर अवस्था में है जिसपर  संबंधित विभाग का रवैया उदासीन है जन प्रतिनिधियों द्वारा भी मार्ग के मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है क्षेत्रीय ग्रामीण राम अवतार गौतम, प्रवेश कुमार,अनीता, बृजेश, सहित ग्रामीणों ने समाचार  पत्र  के माध्यम से विभाग का ध्यान आकृष्ट कराना चाहा है कि जनहित के लिए मार्ग को अविलंब  बनवाया जाए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh