Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खानजहापुर चौक से कटार मोड़ तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

दीदारगंज-आजमगढ़।विधान सभा क्षेत्र पवई फूलपुर के मैगना मंडल भाजपा की तरफ से सैनिकों द्वारा चलाए गए आपरेशन सिंदूर को लेकर सैनिको के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई ।

  जिसका नेतृत्व भाजपा मंडल मैगना के अध्यक्ष विद्यानंदन कंचन भारती ने किया यह तिरंगा यात्रा विधान सभा क्षेत्र के खानजहापुर चौक से होते हुए कटार मोड़ तक भारत माता की जय, बंदेमातरम, ब्रहम्मोस्त्र मिसाईल जिंदाबाद ,पाकिस्तान मुर्दाबाद ,आतंकवाद मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद आदि  नारों के साथ कटार मोड़ पहुँची। इस अवसर पर प्रभारी इंद्रपति सेवक, सूरज अग्रहरि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाजपा मैगना,बसंतलाल अग्रहरि,घनश्याम यादव, अनिल पांडेय, पारस पांडेय, दयाशंकर गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh