Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सैनिकों के सम्मान में भाजपा जनो ने कोयलसा बाजार से बूढ़नपुर तक निकाली तिरंगा यात्रा , तिरंगा यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी नें किया

 दीदारगंज-आजमगढ़।लालगंज संसदीय क्षेत्र के कोयलसा बाजार से बूढ़नपुर बाजार तक   शनिवार को सांय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें लालगंज संसदीय क्षेत्र के पांचों विधान सभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं नें बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। यात्रा में सम्मिलित भाजपाजनों नें देश हित में नारे लगाए।जैसे वंदे मातरम,भारत माता की जय,पाकिस्तान मुर्दाबाद ।

इस अवसर पर विनोद राय,सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज विनोद कुमार राजभर, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा, जिलाकोषाध्यक्ष भाजपा लालगंज दिनेश जायसवाल, दीदारगंज मंडल भाजपा अध्यक्ष मनीष सिंह बंटी, अजीत गौतम, इंद्रपति सेवक,कलवे अब्बास,अब्दुल रहीम,आशीष चौहान, रामनरायन पाल, राजू सिंह अहसन अजीज ऊर्फ लल्ला, शिवप्रसाद गुप्ता, नूरआलम, कमला सिंह, रोशन राजभर,अशोक कुमार  यादव आदि लोग उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh