Accidental News / दुर्घटना की खबरें

टायर फटने से अयोध्या से आ रही मऊ डिपो की बस अनियंत्रित होकर मंदुरी एयरपोर्ट के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त एक महिला की मृत्यु आठ लोग घायल

आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना अंतर्गत मंदुरी एयरपोर्ट के पास शनिवार की शाम मऊ डिपो की बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक महिला का पैर कट कर लो हुआ था जिससे उसकी मृत्यु हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ डिपो की बस जो फैजाबाद से मऊ जा रही थी। बस में लगभग 25 से 30 पैसेंजर सवार थे कंन्धरापुर थाना के मंदुरी एयरपोर्ट पहुंचते ही बस अचानक अनियंत्रित होते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर राहगीरों द्वारा इसकी सूचना कंन्धरापुर थाने के साथ एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंचे कंन्धरापुर थाना अध्यक्ष केके गुप्ता मय हमराह बड़ी तत्परता से सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया। 

   जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई और 8 गंभीर रूप से घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में सायरा बानो उम्र 25 वर्ष पुत्री एजाज निवासी मिल्लत नगर आजमगढ़, संजय लाल पुत्र छोटू राम धनहुवा जहानागंज, अजीत सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह धवरिया शाह कोपागंज मऊ, शैलेश यादव 28 वर्ष पुत्र अंबिका यादव देवकली सदर गाज़ीपुर, राजेश उम्र 23 वर्ष पुत्र लक्ष्मण चौहान चालीसवा मोहम्मदाबाद मऊ, ममता यादव 32 वर्ष पत्नी प्रमोद कुमार यादव बाज बहादुर कोतवाली आजमगढ़, रामु प्रसाद उम्र 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम आश्रय गोंना बाजार गोरखपुर, आशुतोष त्रिपाठी 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय हनुमान त्रिपाठी शाहजहांपुर घायल हुए हैं। शेष मामूली रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार करके छोड़ दिया गया। दुर्घटना का कारण बस का टायर फटना बताया जा रहा है। अब यह तो जांच का विषय है। मौके पर सूचना मिलते ही आजमगढ़ परिवहन विभाग के एआरएम और आर एम भी पहुंच गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh