Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सहनूडीह गांव में जिला अधिकारी के निर्देश पर पहुंची जांच टीम, ग्राम प्रधान के कार्यों की हुई जांच

दीदारगंज-आजमगढ़ । खंड विकास क्षेत्र ठेकमा के सहनूडीह गांव के पंचायत भवन  सभागार में शनिवार को जिला अधिकारी आजमगढ़ के निर्देश पर गांव निवासी रामप्रकाश राय के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच करने जिला कृषि शोध अधिकारी शनि सिंह, बाढ खंड नियंत्रक अरुण सहदेव, ग्राम विकाश अधिकारी सूरज कुमार पहुंचे वहां पर ग्राम प्रधान राकेश मौर्य, रोजगार सेवक अतुल समेत ग्रामीणों की मौजूदगी में सहनूडीह गांव में बिंदुवार विकास कार्यो की जांच की गई ।

  खंड विकास क्षेत्र ठेकमा  के सहनूडीह गांव निवासी रामप्रकाश राय ने जिला अधिकारी आजमगढ़ को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है  कि ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा योजना में जॉब कार्ड धारक मजदूर रामदुलार की  विगत चार वर्षों से मनरेगा कार्य में हाजिरी लगाई गई है। जबकि रामदुलार की विगत सन 2018 में मृत्यु हो चुकी है सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए उसकी  बंदरबाट की जा रही है मौजूदा ग्राम प्रधान राकेश मौर्य के मृतक रामदुलार मामा हैं।

   फर्जी तरीके से जॉब कार्ड का उपयोग किया जा रहा है। शिकायत कर्ता की जांच में जांच अधिकारी द्वारा रोजगार सेवक, ग्रामविकाश अधिकारी द्वारा सारे आरोपों की जांच करते हुए कागजात को उपलब्ध कराया गया जांच में मृतक रामदुलार के बैंक खाते में मनरेगा योजना का भुगतान एक रुपया नहीं गया और ग्राम सभा में कोई हाज़िरी जॉब कार्ड नहीं मिला शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों  का कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया जांच टीम द्वारा गांव में लगभग तीन घंटे तक जांच की  गई वही ग्राम विकास अधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता द्वारा जांच में पूरे कागजात को जांच अधिकारी को उपलब्ध कराया गया है जांच जिला कृषि अधिकारी शनि सिंह ने बताया कि शिकायत कर्ता द्वारा जो शिकायत किया गया है जांच पूरी हो गई  जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारी को प्रेषित की जायेगी मृतक द्वारा ग्राम सभा सहनूडीह में कोई भी मजदूरी का कार्य नहीं किया गया है और न ही  कोई मजदूरी का रुपया खाते में गया है  इस दौरान गांव के ठाकुर जनार्दन राय, छोटक राम, आंदन कुमार मिश्रा, राजेंद्र राम, क्षेमचंद्र राम, करुणाकांत राय, विनोद राय, संतोष राय, अवधेश राय , रामबदन राय,  गप्पू राय  आदि ग्रामीण मौजूद रहे।।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh