Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महराजगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारसनाथ यादव तिरंगा यात्रा में शामिल हुए

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया। यह यात्रा कुंवर सिंह उद्यान से निकलकर नगर पालिका तिराहा, सिविल लाइन चौराहा, पुलिस लाइन होते हुए आंबेडकर पार्क में पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान सेना के पराक्रम को सभी ने सलामी दी और आतंकवाद पर की गई कार्रवाई पर सरकार को धन्यवाद दिया और सेना का अभिनंदन किया।  वहीं महाराज गंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पारसनाथ यादव ने कहा कि पहली बार पाकिस्तान ने माना कि उन पर हमला हुआ है। वहीं हमारी लड़ाई ना तो पाकिस्तान से है, न ही पाकिस्तान की जनता से है।
हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों से है। इसी लड़ाई के लिए भारत की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया। लेकिन जिस प्रकार से आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तान की सेना के लोगों ने फातिहा पढ़ा वह बता रहा है कि उनकी मंशा क्या है।


पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद और आतंकवादियों के ठिकाने पर हमले का संकल्प लिया गया था। जिसको भारत की सेना ने पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने कार्रवाई की। इसलिए हम लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही छात्रों और अधिकारियों कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया।गढ़


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh