विद्युत विभाग द्वारा बिलरियागंज में विद्युत की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
बिलरियागंज /आजमगढ़ । बिलरियागंज टाऊन उपकेंद्र से संबंधित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अवर अभियंता आशुतोष यादव और सत्यम कुमार के नेतृत्व में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में अत्यधिक विद्युत खपत वाले क्षेत्रों में विद्युत चोरी को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही की गई एवं पूर्व के बकाए पर कटे कनेक्शनो की भी जांच की गई। इस दौरान 6 लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी में एवं 5 लोगों के विरुद्ध विद्युत बकाए पर कटी लाईनो को पुनः जोड़ कर चलाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 25 बकायेदारों की लाइन का विच्छेदन कराया गया , 12 उपभोक्ताओ का लोड बढ़ाया गया और 8 उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन किया गया । अभियान में लगभग 1.50 लाख की राजस्व वसूली की गई।
इस दौरान अवर अभियंता आशुतोष यादव और सत्यम कुमार के साथ टीजी शशिकांत यादव और उपकेंद्र के सभी लाइनमैन उपस्थित रहे।
बताया गया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है जो आगे भी अनवरत चलेगा । उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा कराने एवं विद्युत चोरी रोकने में सहयोग करने की अपील की गई।




















































Leave a comment