Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसडीएम और सीओ सगड़ी के नेतृत्व में थाना बिलरियागंज में जनसुनवाई का कार्यक्रम हुआ संपन्न

 आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना परिसर में शनिवार को सुबह 11:00 बजे से एसडीएम सगड़ी पंकज द्विवेदी तथा सीओ सगड़ी शुभम तोंदी और थाना अध्यक्ष जगदीश दुबे के नेतृत्व में जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू हुआ। मौके पर कुल आठ प्रार्थना पत्र राजस्व से संबंधित दिए गए थे जिसमें मौके पर दो मामलों का निस्तारण किया गया शेष छः मामले में कानूनगो और लेखपाल  को मौके पर जाकर जांच पड़ताल करते हुए निस्तारण का आदेश दिया गया। इस मौके पर कानूनगो  रामसुंदर यादव तथा सत्येंद्र कुमार मिश्रा, और लेखपाल में अशोक उपाध्याय, कृष्णा तथा गरिमा और त्रिभुवन यादव आदि लेखपाल तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh