देवरिया में ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान तेज, 80 वाहनों के कटे ई-चालान
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में रविवार को यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने टीम के साथ बस स्टैंड, कसया ओवरब्रिज, सोनू घाट और महुवानी तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की।
चेकिंग के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 80 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज किया गया।
यातायात पुलिस ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

























































Leave a comment