Accidental News / दुर्घटना की खबरें

प्रेम प्रसंग में देवर-भाभी का आत्महत्या का प्रयास, देवर की जान गई प्रेमिका भाभी बची

मऊ।मुहम्मदाबादगोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रविवार को प्रेम प्रसंग के चलते देवर-भाभी ने ट्रेन के आगे लेटकर जान देने की कोशिश की। इस घटना में 25 वर्षीय प्रेमी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 वर्ष की बच्ची की मां प्रेमिका को हल्की खरोंचें आईं और उसकी जान बच गई।
मृतक की पहचान अखिलेश चौहान (25) निवासी परवा माहपुर, थाना मुहम्मदाबाद गोहना के रूप में हुई है। बची महिला अंजू चौहान है, जो मृतक के चचेरे भाई लक्ष्मी चौहान की पत्नी है। अंजू की 2 वर्ष की एक बेटी भी है।
परिजनों के अनुसार, देवर-भाभी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका परिवार वाले विरोध कर रहे थे। इसी विवाद के चलते दो दिन पहले पति लक्ष्मी चौहान ने अंजू को उसके मायके, लाटघाट के पास गाजीपुर गांव, भेज दिया था। आरोप है कि अखिलेश भी उसके पीछे-पीछे वहां पहुंच गया और दोनों वहां से भाग निकले।
रविवार की तड़के दोनों मोहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास पहुंचे और उत्सर्ग एक्सप्रेस के सामने रेलवे ट्रैक पर लेट गए। ट्रेन नजदीक आने पर अंजू डर गई और उसने आखिरी क्षण में अपना सिर पटरी से हटा लिया। इससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन अखिलेश ट्रेन की चपेट में आ गया।
मुहम्मदाबाद गोहना के प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक महिला रो रही थी। उसे हल्की खरोंच आई है। युवक की मौत हो चुकी थी। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh