घोसी कोतवाल के नेतृत्व में घोसी नगर के शराब-बीयर दुकानों का किया गया निरीक्षण।
घोसी।मऊ। कोतवाली पुलिस ने मधुबन व मझवारा मोड़ स्थित शराब और बीयर की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के नेतृत्व में टीम ने दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और निर्धारित नियमों के पालन की गहन जांच की। पुलिस टीम ने दुकानों के आसपास खड़े लोगों से पूछताछ की और अनावश्यक भीड़ को हटाया।
प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र सिंह ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि दुकान के आसपास किसी भी अवैध गतिविधि, खुलेआम शराब सेवन या हुड़दंग की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, शराब बिक्री का समय, सुरक्षा व्यवस्था और ग्राहकों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों और भीड़भाड़ वाले समय को देखते हुए पुलिस लगातार सतर्क है और आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों व संवेदनशील इलाकों की जांच की जाती रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में सतर्कता देखने को मिली।

























































Leave a comment